Beautiful Shayari

Monday, 26 August 2019

खामोश रहते हैं - Sp Rediwala

मैं हूं ना पसंद सबको
बहुत बोलता हूं सब कहते हैं,

चलो कुछ दिन खामोश रहते हैं।

ये दर्द-ए-ग़म जिंदगी का हिस्सा है
तो क्यों ना इन्हें हंसकर सहते हैं,

चलो कुछ दिन खामोश रहते हैं।

जो समझता ही नहीं क्यों समझाए उसे
ना जिक्र करते हैं ना उसका नाम लेते हैं,

चलो कुछ दिन खामोश रहते हैं।

दुनिया की तरह पत्थर करते हैं दिल को
रेत के बने मकान तो अक्सर ढ़हते हैं,

चलो कुछ दिन खामोश रहते हैं।

ये जो आंसू है इन पर भरोसा क्यों करें
ये तो खुशी और गम दोनों में बहते हैं,

चलो कुछ दिन खामोश रहते हैं।।।
चलो कुछ दिन खामोश रहते हैं।।।

      -Sp Rediwala
Posted by Shayri World at 01:12 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Wednesday, 21 August 2019

Sp Rediwala Shayari

धीरे-धीरे जिंदगी खत्म हो रही है
 बातें होती है अब भी पर कम हो रही है।।

मैं खुद से कहता हूं जरूरत नहीं उसकी
फिर ना जाने क्यों आंखें नम हो रही है।।

उसे चाहने की जी भर के देखने की 
गया है वो जबसे ख्वाहिशें दफन हो रही है।।
जब रहता था यार यहां आ जाते थे हम
अब निकालो  इस गली से घुटन हो रही है।।

          -  Sp Rediwala
Posted by Shayri World at 23:55 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Sp Rediwala Beautiful Poetry

मेरे हालात और जज्बातों का मजाक उड़ा रहे हैं
ये जो लोग मेरी शायरियों पर तालियां बजा रहे हैं,

मैं चाहता हूं ठोकर खा कर फिर से संभलना
पर ना जाने क्यों ये मेरे रास्ते से पत्थर हटा रहे हैं।

मेरे किए एहसानों का कोई जिक्र नहीं जुबां पर
मैं जब से आया हूं मुझे मेरी गलतियां बता रहे हैं।

वो जो ना आया था ना आया है ना आएगा कभी
ना जाने क्यों ये मेरी गलियों को इतना सजा रहे हैं।

ये हैं मोहब्बत कुछ अपनों की दिल धड़क रहा मेरा
मैं मर  गया हूं कब का ये मुझे जिंदा बता रहे हैं।।।
                  -Sp Rediwala
Posted by Shayri World at 23:52 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Thursday, 21 March 2019

मेरा नाम मिल जाए - Sp Rediwala

कभी गुजर कर देखना उन पुरानी राहों से शायद ख्वाबों का बनाया वो मकान मिल जाए....

कभी फुरसत हो तो खोलना दिल की डायरी को शायद कहीं किसी पन्ने पर मेरा नाम मिल जाए.....

हो सकता है वो पन्ना तुमने जला दिया हो फिर भी थोड़ा गौर से देखना शायद जला हुआ कोई निशान मिल जाए.....

कभी फुरसत हो तो खोलना दिल की डायरी को शायद कहीं किसी पन्ने पर मेरा नाम मिल जाए...!
                   
                        - *Sp Rediwala*
Posted by Shayri World at 09:01 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

Monday, 4 February 2019

Sp Rediwala Poetry








Sp Rediwala Poetry -

February 04, 2019
#Sp_Rediwala

                     कुछ तो क़िस्मत के मारे थे
                      कुछ अपनो ने मार गिराए।


कभी गुजर कर देखना उन पुरानी राहों से शायद ख्वाबों का बनाया वो मकान मिल जाए....

कभी फुरसत हो तो खोलना दिल की डायरी को शायद कहीं किसी पन्ने पर मेरा नाम मिल जाए.....

हो सकता है वो पन्ना तुमने जला दिया हो फिर भी थोड़ा गौर से देखना शायद जला हुआ कोई निशान मिल जाए.....

कभी फुरसत हो तो खोलना दिल की डायरी को शायद कहीं किसी पन्ने पर मेरा नाम मिल जाए...!
   - *Sp Rediwala*

Sp Rediwala Shayari

                    जिंदगी ने कहां लूटा है हमको
              हमें तो किसी की मज़बूरीयों ने लुटा है।

Sp Rediwala Shayari


                 सब चलते बने मेरा हाल देखकर
               बेचारा गम ही था जो मेरे पास रहा।

Sp Rediwala Shayari

                          मौत खड़ी है सामने
                          बाकी सब ठीक है।

Sp Rediwala Shayari
       
        सुना था मोहब्बत मिलती है मोहब्बत के बदले
          जब अपनी बारी आई सब अफवाह हो गई।

Sp Rediwala Shayari
                            
                             चुप हूं अभी
              मुझे किस्मत के बदलने का इंतजार है।


Sp Rediwala Shayari

        थक गया हूं तेरी ख्वाहिसो की गुलामी करते करते
                     ए जिंदगी मुझे आजाद करदे।


Sp Rediwala Shayari


                  खुशी भी रो देगी मेरे पास आकर
                इस कदर गमो का कब्जा है मुझ पर।
Sp Rediwala Shayari


                वो आया था वापस मेरा हाल पूछने
                वापस चला गया मेरा हाल देखकर।

Sp Rediwala Shayari

                    दिल की कौन सुनता है साहब
                       सब शक्ल के दीवाने हैं।

Sp Rediwala Shayari

                     कुछ अपनो ने लूटा है साहब
                        कभी हम भी अमीर थे।
Posted by Shayri World at 07:53 No comments:
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest
Home
Subscribe to: Comments (Atom)

About Me

Shayri World
View my complete profile

Blog Archive

  • ▼  2019 (5)
    • ▼  August (3)
      • खामोश रहते हैं - Sp Rediwala
      • Sp Rediwala Shayari
      • Sp Rediwala Beautiful Poetry
    • ►  March (1)
    • ►  February (1)
Watermark theme. Powered by Blogger.